Monday , September 14 2026

बेटी सितारा के जन्मदिन पर महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर का खास पोस्ट, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपनी बेटी सितारा घट्टमनेनी के 14वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए भावुक अंदाज में शुभकामनाएं दीं। दोनों ने बेटी के साथ खास तस्वीरें साझा करते हुए प्यार भरे संदेश लिखे, जिन्हें प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है।

महेश बाबू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बेटी सितारा के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह उनके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “तुम चाहे जितनी भी बड़ी हो जाओ, मेरे लिए हमेशा मेरी छोटी स्टार रहोगी। 14वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, सितारा।”

वहीं, नम्रता शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ एक खास तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि सितारा ने उनकी जिंदगी को खुशियों से भर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटी को बड़ा होते देखना उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है और वह उसे हमेशा ढेर सारा प्यार देती रहेंगी।

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं—बेटा गौतम और बेटी सितारा। सितारा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू इन दिनों निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Check Also

शक्तिमान बना बच्चों का सुपरहीरो, 400 से ज्यादा एपिसोड के बाद भी क्यों बरकरार है इसका जादू?

90 के दशक में बच्चों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे टीवी शो ‘शक्तिमान’ को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *