अभिनेता टाइगर श्रॉफ की नई एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में पहली बार टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरुचा एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म के शीर्षक की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
फिल्म की एक और खास बात यह है कि यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव इस प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा पश्मीना रोशन और अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी प्रमुख किरदारों में दिखाई देंगे।
यह फिल्म आगाज एंटरटेनमेंट, वीजे फ्रेम्स और इंसोम्निया फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट के साथ विक्की जैन भी अपने नए प्रोडक्शन हाउस वीजे फ्रेम्स के जरिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ हाल ही में ‘बागी 4’ में नजर आए थे। अब उनकी इस नई फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, खासकर एल्विश यादव के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi