Thursday , May 7 2026

संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की हुई सगाई, 27 मार्च को बाड़मेर में होगी शादी

संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की गुरुवार को सगाई हो गई। कार्यक्रम संभल में रीति-रिवाजों के साथ हुआ। इसमें कई बड़े अफसर और दोनों परिवार के लोग शामिल हुए।

दोनों IPS अफसरों की शादी के बाकी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन है।

3 साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी

IPS अंशिका वर्मा (30) और IPS केके बिश्नोई (32) की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।

इससे पहले, यूपी में पुलिसकर्मियों की होली में दोनों अफसर रंगों से सराबोर नजर आए थे। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने 5 मार्च, 2026 को काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया था। अगले दिन संभल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फिल्म ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत स्टाइल में डांस किया था। शिकारियों वाली हैट पहनी थी। खुली जिप्सी से ‘धुरंधर’ मूवी के ‘फसला’ गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री की थी।

Check Also

यूपी बीजेपी की नई टीम की कवायद तेज, विनोद तावड़े कर रहे रायशुमारी

यूपी में भाजपा की नई टीम बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *