Friday , September 18 2026

रूस ने राजधानी कीव को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ हमलों के बाद जेलेंस्की ने US से मांगी मदद

रूस ने कीव पर फिर बड़ा हवाई हमला किया। शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए। इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

कीव के मेयर विताली क्लिचको के अनुसार, सोलोमियांस्की जिले की पांच मंजिला इमारत मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि शेवचेंकिव्स्की जिले की एक अन्य इमारत का हिस्सा ढह गया। डारनित्स्की जिले में गोदामों में भी आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

लगातार बढ़ते रूसी हवाई हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर अमेरिका और पश्चिमी देशों से पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की मांग दोहराई है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों को रोकने के लिए पैट्रियट इंटरसेप्टर यूक्रेन की सबसे बड़ी जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी बातचीत हुई है।

इससे पहले भी रूस ने पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे, जिनमें कई नागरिकों की जान गई थी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को पैट्रियट सिस्टम उपलब्ध कराने पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Check Also

एप्पल मैनेजर हत्याकांड: एक पुलिसकर्मी को सजा, दूसरे को राहत; कोर्ट के फैसले पर पत्नी कल्पना नाराज

करीब आठ साल पुराने एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *