Saturday , September 5 2026

RIMC में कक्षा 8 का एडमिशन: कौन कर सकता है आवेदन? 30 सितंबर तक पंजीकरण का मौका

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (RIMC) में कक्षा 8 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित RIMC Entrance Examination 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

RIMC प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हुई है। उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 1 अक्तूबर से 7 अक्तूबर 2026 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

यह परीक्षा जुलाई 2027 शैक्षणिक सत्र में कक्षा 8 में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2027 को कम से कम 12 वर्ष 6 महीने और अधिकतम 14 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार कक्षा 7 में पढ़ रहा हो या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 7 पास कर चुका हो।

6 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

RIMC Entrance Exam 2026 पेन-पेपर मोड में आयोजित होगी। परीक्षा देशभर के 39 शहरों में होगी। गणित और अंग्रेजी में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।

कितना है आवेदन शुल्क?

  • सामान्य वर्ग: ₹1,000
  • रक्षा कर्मियों/पूर्व सैनिकों के बच्चे: ₹1,000
  • OBC-NCL: ₹1,000
  • SC/ST: ₹750
  • विलंब शुल्क: ₹500 अतिरिक्त
  • कहां और कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को RIMC Entrance Examination 2026 के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। आवेदन की पुष्टि के बाद कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले NTA की ओर से जारी सूचना पुस्तिका को ध्यान से पढ़ लें और आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Check Also

IIM Kozhikode में फैकल्टी जॉब: बिना NET के आवेदन का मौका, 30 सितंबर तक करें अप्लाई

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड में फैकल्टी पदों पर भर्ती का शानदार मौका है। संस्थान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *