Saturday , September 19 2026

दिल्ली-NCR में बारिश से मिली राहत, छह दिन तक बरसेंगे बादल? मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार सुबह राजधानी और आसपास के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और अन्य एनसीआर क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, शाहदरा, प्रीत विहार, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मंगलवार को हुई बारिश के दौरान सफदरजंग में 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि आया नगर में सबसे अधिक 49.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। छतरपुर, पालम, जनकपुरी और लोधी रोड समेत कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। हालांकि, तेज बारिश के कारण कई जगह जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा और मौसम काफी सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान जलभराव और ट्रैफिक से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Check Also

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम रेखा का बड़ा संदेश, 14 अंग दान कर पेश की मिसाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *