Tuesday , November 3 2026
Breaking News

राजभर के वायरल वीडियो ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने वाले ओम प्रकाश राजभर ने एक ऐसा बयान दे दिया जिससे यूपी में प्रदर्शन कर रहे 69000 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों ने राजभर को जमकर सुनाया, और साथ ही विपक्ष की पार्टियों ने राजभर के बहाने भाजपा को घेरा, दरअसल एक निजी यूट्यूब चैनल में दिए गए इंटरव्यू में ओमप्रकाश राजभर ने 69000 शिक्षक अभ्यर्थियों के सवाल पर ऐसा कह दिया जिससे यूपी में बवाल मच गया,, राजभर से सवाल किया गया की 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थि लगातार 600 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं, और लाठी खा रहे है, आप उनके लिए क्या कहेंगे,, राजभर ने कहा की अभ्यर्थी लात ही खाने लायक है, बस राजभर के इतना कहने के बाद मानो छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और राजभर को छात्र जमकर ट्रोल करने लगे,, राजभर के वीडियो को शेयर कर,,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने एक्स पर लिखा की इतना असंवेदनशील व शर्मनाक बयान देने वालों से रोजगार देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है ?

इसी वीडियो को शेयर कर कांग्रेस ने राजभर के साथ सीधा भाजपा पर निशान साध दिया कांग्रेस ने लिखा कि 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला वाले अभ्यर्थी लात ही खाने लायक है”।ओपी राजभर, सुभासपा अध्यक्ष (यूपी में भाजपा की सहयोगी दल)
नोट: बोल ये रहे है पर शब्द भाजपा के है!


आपको बता दे की 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी अपनी 6800 नियुक्तियां की मांग को लेकर करीब 600 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, और अपनी मांग को लेकर


योगी सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर अपनी बात रखते है,, इसी क्रम अभ्यर्थी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मिले और प्रदेश सरकार में सभी पिछड़े मंत्रियों से मिलकर अपनी मांगों को मानने की बात करते है,, अभ्यर्थी विपक्ष के भी तमाम नेताओं से मिलकर अपनी बात को रखा,, लेकिन अभी तक उनकी मांगे पूरी नही हुई, जिसको लेकर अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं,, 2024 लोकसभा चुनाव पास में जहा बीजेपी अपनी रणनीति में जुटी है की यूपी में 80 सीट जीतने का खाका तैयार कर रही, ऐसे में कही राजभर का बयान उसके लिए नुकसान देह न हो जाए यह सवाल है

अविनाश की रिपोर्ट

और ये भी पढ़े:-https://www.satyamorcha.com/lucknow-news-pm-modi-inaugurates-ground-breaking-ceremony-4-0/

Check Also

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक गिने जाएंगे लोग; जानें किन राज्यों को मिलेगी छूट

देश में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार की ओर से ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *