देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, आज छात्रों से करेंगे सीधा संवाद; 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंच गए। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करेंगे और उनसे सीधे संवाद करेंगे।
कांग्रेस के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। स्टेज पर केवल राहुल गांधी मौजूद रहेंगे, जबकि छात्रों के लिए अलग से स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।
छात्रों की सुविधा के लिए कांग्रेस सेवादल को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, हेल्प डेस्क और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा भी दी गई है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने बताया कि कार्यक्रम में केवल पंजीकृत छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश व्यवस्था को नियंत्रित रखा गया है। राहुल गांधी इस दौरान छात्रों के सवाल सुनेंगे और शिक्षा, रोजगार समेत विभिन्न मुद्दों पर उनसे बातचीत करेंगे।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi