Wednesday , August 5 2026

रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक जोनस भी साथ में रहे मौजूद

अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा महीनों बाद पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ आई भारत, और आते ही राम के दर्शन करने पहुंची

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ इस वक्त भारत में हैं, प्रियंका चोपड़ा भारत इंडिया आते ही सबसे पहले उन्होंने अपनी बेटी और पति के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए,, आपको बता दें की बुधवार, 20 मार्च को अयोध्या पहुंचीं। वहां उन्होंने पति और बेटी संग रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान फैंस की भी भारी भीड़ मौजूद थी। जहां प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं निक जोनस कुर्ता पहने नजर आए। साथ में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी साथ में थीं।

प्रियंका चोपड़ा अयोध्या में भारतीय लुक में नजर आई, अकसर प्रियंका चोपड़ा भातरीय रीति-रिवाजों का पालन करती नजर आती हैं. विदेश में रहने के बाद भी वह सभी त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं, विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका अपने कल्चर , अपने संस्कार को पूरी तरह से फॉलो करती हैं. इतना ही नहीं अपने नए घर में जाने से पहले उन्होंने पूजा भी करवाई थी. बेटी के जन्मदिन पर भी प्रियंका पूजा करती नजर आई थीं.

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बीते हफ्ते एक खास इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट से कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उसके बाद ईशा अंबानी की होली बैश पार्टी में भी प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी इस साल होली भारत में ही मनाएंगे।

और ये भी पढ़े:https://www.satyamorcha.com/akhilesh-parted-ways-with-pallavi-before-lok-sabha-elections-akhilesh-said-that-we-were-in-2022-not-2024/

Check Also

LPG उपभोक्ताओं के लिए अहम सूचना, 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो कनेक्शन हो सकता है निष्क्रिय

घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए अहम सूचना है। जिन ग्राहकों ने अभी तक अपने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *