Friday , November 6 2026
Breaking News

केजरीवाल को ईडी के नोटिस पर प्रियंका चतुर्वेदी का प्रतिक्रिया, भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नोटिस जारी करने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ खड़ी होने वाली सभी पार्टियों को ईडी, सीबीआई और आईटी के निशाने पर लिया जाएगा।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा, ‘जो भी पार्टियां भाजपा के खिलाफ खड़ी होगी, उनपर ईडी, सीबीआई और आईटी के माध्यम से निशाना बनाया जाएगा। चाहे वह आम आदमी पार्टी के साथ हो या टीएमसी के साथ हो या महाराष्ट्र में एमवीए सरकार को गिराने में भाजपा ने जो बड़ी भूमिका निभाई है, कैसे वे उन भ्रष्टाचारी लोगों को छिपाते हैं जो अब भाजपा के नेता हैं। उन सभी को क्लीन चिट दे दी गई है।’

महाविकास अघाड़ी दल में सीट बंटवारे को लेकर किए सवाल पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि एमवीए के विपरित हमारे पास एक महा झूठी सरकार है जो अवैध, अनैतिक और असंवैधानिक है। महाराष्ट्र के सभी निर्णय केंद्र की तरफ से लिए जाते हैं। आर्थिक मंदी के बावजूद एमवीए एकजूट है। हम एकसाथ लड़ना जारी रखेंगे और एकदिन सत्ता में जरूर आएंगे।

Check Also

यूपी दौरे पर नितिन नवीन: गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों के बीच भारतीय जनता ...