Sunday , June 21 2026

निजी क्रिप्टोकरेंसी बन सकती हैं अगले वित्तीय संकट की वजह, आरबीआई के गवर्नर ने दी सलाह

निजी क्रिप्टोकरेंसी जैसे सट्टेबाजी के साधनों को अगर बढ़ने की इजाजत दी गई, तो ये अगले वित्तीय संकट की वजह बन सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यह चेतावनी दी।

आरबीआई इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय तक गया है। उन्होंने यहां बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ”क्रिप्टोकरेंसी में व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता से जुड़े बड़े जोखिम शामिल हैं और हम इस बारे में हमेशा बताते रहे हैं।”

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछले एक साल के घटनाक्रम इस तरह के साधनों से पैदा होने वाले खतरों के बारे में बताते हैं। इनमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स का धराशायी होना शामिल है।” निजी क्रिप्टोकरेंसी का मूल्यांकन 190 अरब अमेरिकी डॉलर से घटकर 140 अरब डॉलर रह गया है।

Check Also

निवेशकों को राहत, इस सप्ताह सोना ₹2,830 और चांदी ₹10,609 सस्ती हुई

इस सप्ताह सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ...