Wednesday , November 4 2026

पाकिस्तान में यात्री ट्रेन हाईजैक, 120 यात्री बंधक- 6 सैन्य अधिकारी मारे गए

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बोलून में बलोच लिबरेशन आर्मी के लोगों ने क्वेटा से पेशावर जा रही यात्री ट्रेन ‘जाफर एक्सप्रेस’ को हाईजैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार कुछ सैन्य अधिकारियों व आईएसआई के कुछ एजेंटों सहित करीब 120 यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। पाक सरकार की ओर यात्रियों को छुड़ाए जाने के लिए हवाई कार्रवाई (हमला) किए जाने का प्रयास किए जाने पर बलोच लिबरेशन आर्मी के लोगों ने ट्रेन में मौजूद छह सैनिक अधिकारियों को मार दिया है और धमकी दी है कि यदि फिर हमले का प्रयास किया गया तो हम सभी यात्रियों को मार देंगे। यह भी खबर आ रही है कुछ यात्री भी घायल हैं। बलोच लिबरेशन आर्मी के लोगों ने रेलवे ट्रैक को भी विस्फोट से उड़ा दिया है। लिबरेशन आर्मी की मांगे क्या है, ये अभी सामने नहीं आया है। हाईजैक की गई 9 डिब्बो वाली ये ट्रेन बोलून में खड़ी है। घायल ट्रेन चालक लिबरेशन आर्मी के कब्जे में है।

Check Also

यूपी में सनसनीखेज वारदात: पत्नी के साथ कमरे में मिला अतुल, पति ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *