Friday , July 17 2026

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्राइवर की एक झपकी बनी काल, स्कॉर्पियो-कैंटर टक्कर में तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली-पीलीभीत निर्माणाधीन हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो चालक को झपकी आने और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

हादसा इनायतपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब पंजाब से लौट रही स्कॉर्पियो की सामने से आ रहे ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों से भरे कैंटर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में हरजीत सिंह (60), संतोख सिंह (62) और भिंदर कौर (52) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो चालक मुकंद सिंह और उनके साथ बैठे लाडी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी प्रणव झा के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना और वाहन की तेज रफ्तार सामने आई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि सभी लोग पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले थे और लखीमपुर खीरी के पलिया स्थित अपने फार्महाउस से वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा अपडेट: फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने से पहले SIT ने मांगा और समय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: फाइनल रिपोर्ट के लिए SIT मांगेगी अतिरिक्त समय, सोमवार को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *