Sunday , March 22 2026

मुख्तार के पास था कारों का काफिला, लेकिन अधूरा रह गया ये सपना

मुख्तार अंसारी के काफिले में एक सफेद खुली जिप्सी और 5 से 6 एक रंग की टाटा टाटा सफारी और सभी पर 786 का नंबर प्लेट रहती थी. जेल में बंद मुख्तार की चाहत थी कि जब वो छूट कर बाहर आएगा तो उसके काफिले में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली एस यू वी “हमर” भी शामिल हो, लेकिन ये शौक अभी तक पूरा ना हो सका.

मुख्तार अंसारी एक ऐसा नाम था, जिसकी चर्चा होते ही बाहुबली और माफिया डॉन की छवि मन में आ जाती थी. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि माफिया डॉन बनने से पहले कॉलेज के दिनों में मुख्तार क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ जबरदस्त निशानेबाज भी था. मुख्तार को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक था. कॉलेज के दिनों में दोस्तों के बीच लंबू के नाम से मशहूर मुख्तार दोस्तों के साथ बुलेट और जीप की सवारी करते हुए मोहमदाबाद और गाजीपुर की सड़कों पर अक्सर दिख जाता था

मुख्तार जब गैंगस्टर से विधायक बना तो गाड़ियों का यह शौक उसके साथ काफिले की शक्ल में भी दिखने लगा. बदलते दौर के साथ मुख्तार के मारुति जिप्सी के अलावा टाटा सफारी, फोर्ड एंडेवर, पजेरो स्पोर्ट, ऑडी, BMW जैसी गाड़ियों का कलेक्शन खूब रहा. 80 और 90 के दशक में जब मुख्तार के भाई अफजाल विधायक हो चुके थे, तब क्रिकेट खिलाड़ी मुख्तार अंसारी को बुलेट मोटर साइकिल, एंबेसडर कार और जीप से शिकार खेलने का शौक था.

और ये भी पढ़े:https://www.satyamorcha.com/in-baghpat-rld-people-knocked-down-bjp-workers-and-created-ruckus-in-the-middle-of-the-road/

Check Also

यूपी में गोवंश काटने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर,एक लाख का इनामी था; 2 सिपाही भी घायल

पुलिस एनकाउंटर में कथित गोवंश को काटने वाले शहजाद को मार गिराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *