Thursday , November 5 2026

चंद्रशेखर रावण को गृह मंत्रालय ने दी Y श्रेणी सुरक्षा, सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

गृह मंत्रालय ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सीट से प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब उन्हें Y श्रेणी सुरक्षा दे दी गई है। बुधवार रात करीब आठ बजे से CRPF के जवान चंद्रशेखर की सुरक्षा में तैनात हो गए हैं। चंद्रशेखर के पीए कपिल ने इस बात की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर को पिछले दिनों एक गुप्त सूचना मिली कि मेरठ के कुछ बदमाश उनके पीछे लग गए हैं। चंद्रशेखर ने ये जानकारी खुफिया विभाग से साझा की। यूपी पुलिस की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई। जिसके बाद केंद्र सरकार ने बुधवार से चंद्रशेखर को वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान कर दी है।

भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा के अब चंद्रशेखर आजाद के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

आपको बता दे कि जून में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखार आजाद पर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद उनके समर्थकों ने काफी रोष व्यक्त किया था। इस दौरान उनके समर्थक लगातार आजाद को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग पर अड़े हुए थे। इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुद चंद्रशेखर ने भी एक लेटर लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद ठीक लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

और ये भी पढ़े:https://www.satyamorcha.com/mukhtar-had-a-convoy-of-cars-but-this-dream-remained-unfulfilled/

Check Also

अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा: रामलीला मैदान से साधा निशाना, जमीन और जनहित के मुद्दों पर उठाए सवाल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *