Monday , September 14 2026

भारत को लगा तीसरा झटका, ईशान किशन पवेलियन लौटे; विराट कोहली संभाल रहे पारी

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लग गया। सैम करन ने ईशान किशन को सिर्फ एक रन के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए और अनुभवी विराट कोहली का साथ संभाला।

इससे पहले भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित 47 गेंदों पर 26 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए अहम अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की थी।

भारत की शुरुआत अच्छी रही थी। कप्तान शुभमन गिल ने 30 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली, लेकिन गस एटकिंसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। पावरप्ले के अंत तक भारत ने एक विकेट पर 61 रन बनाए थे।

ताजा खबर लिखे जाने तक 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 120 रन था। विराट कोहली 45 रन और श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जबकि टीम इंडिया की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर है।

Check Also

पाकिस्तान की टेस्ट टीम पर संकट गहराया, विदेश में 12 टेस्ट में सिर्फ एक जीत; 12 सीरीज में छठा क्लीन स्वीप

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 0-3 से क्लीन स्वीप ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *