डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत देशभर के अलग-अलग डाक सर्किलों में 23,757 पदों पर भर्ती का सर्किलवार विवरण जारी कर दिया है। इस भर्ती में शाखा डाकपाल (BPM), सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक के पद शामिल हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।
31 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण
GDS भर्ती के लिए एकमुश्त पंजीकरण यानी OTR की प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर शाम पांच बजे से शुरू होगी और 21 सितंबर शाम पांच बजे समाप्त होगी।
आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 23 और 24 सितंबर 2026 को मौका दिया जाएगा।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पद
सर्किलवार जारी विवरण के मुताबिक महाराष्ट्र डाक सर्किल में सबसे ज्यादा 2,297 पद हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 2,118 और उत्तर प्रदेश में 1,691 पद हैं।
प्रमुख सर्किलों की वैकेंसी इस प्रकार है:
- महाराष्ट्र: 2,297 पद
- तमिलनाडु: 2,118 पद
- उत्तर प्रदेश: 1,691 पद
- पश्चिम बंगाल: 1,619 पद
- मध्य प्रदेश: 1,450 पद
- झारखंड: 1,379 पद
- केरल: 1,373 पद
- उत्तर पूर्वी: 1,354 पद
- ओडिशा: 1,353 पद
- कर्नाटक: 1,116 पद
- बिहार: 1,098 पद
इन 11 सर्किलों में कुल 16,847 पद हैं, जबकि सभी सर्किल और भाषाओं को मिलाकर कुल रिक्तियां 23,757 हैं।
10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
GDS भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित डाक सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।
अभ्यर्थी की उम्र 21 सितंबर 2026 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इसके अलावा अभ्यर्थी के पास बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए और उसे साइकिल चलाना आना चाहिए।
10वीं के अंकों से बनेगी मेरिट
इस भर्ती में चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। यानी अभ्यर्थियों के लिए 10वीं के अंक बेहद महत्वपूर्ण होंगे।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला और ट्रांसवुमन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
सर्किलवार वैकेंसी की PDF यहां देखें
डाक विभाग ने सभी सर्किलों की रिक्तियों का विस्तृत विवरण PDF में जारी किया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपने संबंधित डाक सर्किल और भाषा के अनुसार उपलब्ध पदों की जानकारी जरूर देख लें।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi