Sunday , June 21 2026

राहुल गांधी की जाती पूछने पर कांग्रेस में भारी रोष

भाजपा सांसद, पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में दिये गये भाषण के दौरान जननायक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की जाति पूछने सम्बन्धी अमर्यादित बयान पर कांग्रेसजनों में भारी आक्रोश है। जननायक श्री राहुल गांधी जी द्वारा जिस प्रकार से लगातार जातीय जनगणना के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई जा रही है उससे देश का जनमानस कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था दिखा रहा है जिसका उदाहरण देश में कुछ दिनों पूर्व हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

राहुल गांधी जी द्वारा जातीय जनगणना के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में बौखलाहट है, और अनुराग ठाकुर का यह बयान उनकी बौखलाहट को दर्शाता है। पर अब देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को भलि भांति पूर्वक समझ चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
भाजपा सांसद पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी जी के खिलाफ दिये गये अमर्यादित बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के निर्देश पर आज प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया तथा पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका गया।

इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में कांग्रेसजनों ने आज जिला/शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा के पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया तथा पूर्व मंत्री का पुतला फूंका। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों को बलपूर्वक रोका गया जिस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पुलिस प्रशासन के लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

आज के प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, कमलेश भारती, ललन कुमार, आशीष दीक्षित, एड0 आर0बी0 सिंह, किश्वर जहां, संजय श्रीवास्तव, अयूब सिद्दीकी, सुभाष मिश्र, दीपक भट्ट, अजय वर्मा, मो0 नोमान, मनीष जायसवाल, आफताब मोहसिन, आर्यन मिश्रा, चन्द्र प्रकाश पाल, ममता सक्सेना, संजीव त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, राजेन्द्र पाण्डेय, बिन्देश पाण्डेय, किरन शर्मा, रामेश्वर यादव, सुमन प्रजापति जेबा मलिक, सन्नो खान, डॉ0 इमरान, एड0 सुरेन्द्र सक्सेना, माशूक अली, आफताब मोहसिन, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

इसी क्रम में आज जनपद सीतापुर, बहराइच, गोण्डा, फैजाबाद, बाराबंकी, हरदोई, गाजीपुर सहित प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका गया।

Check Also

32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, UP Police Exam की आंसर-की जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की सभी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *