Monday , September 14 2026

भारतीय रेलवे में भर्ती का सुनहरा अवसर, स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के लिए 12 अगस्त तक करें अप्लाई

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

12 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत लेवल-2 के 2 पद और लेवल-1 के 10 पद भरे जाएंगे। लेवल-1 के पद मुंबई, भुसावल, नागपुर, पुणे और सोलापुर मंडलों में दो-दो पदों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  • लेवल-2: 12वीं या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए छूट लागू)। आईटीआई या अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र धारक भी पात्र।
  • लेवल-1: 10वीं पास या आईटीआई/एनएसी (NAC) प्रमाणपत्र धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • स्काउट्स एंड गाइड्स की अनिवार्य योग्यता

उम्मीदवार का प्रेसिडेंट स्काउट/गाइड, रोवर, रेंजर या हिमालयन वुड बैज (HWB) धारक होना जरूरी है। साथ ही पिछले पांच वर्षों से किसी मान्यता प्राप्त स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन का सक्रिय सदस्य होना चाहिए और राष्ट्रीय व राज्य स्तर के निर्धारित कार्यक्रमों में भागीदारी का प्रमाण भी आवश्यक होगा।

आयु सीमा

  • लेवल-2: 18 से 30 वर्ष
  • लेवल-1: 18 से 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (60 अंक) और प्रमाणपत्र मूल्यांकन (40 अंक) के आधार पर किया जाएगा। भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस टेस्ट के बाद किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी: 500 रुपये
  • एससी/एसटी, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग: 250 रुपये

लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार आवेदन शुल्क वापस भी किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सेंट्रल रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्काउट्स एंड गाइड्स प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Check Also

AIIMS BSc Nursing: ओपन राउंड काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जारी, ऐसे करें च्वाइस फिलिंग

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग और बीएससी एलाइड एंड ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *