Monday , September 21 2026

Flipkart Big Saving Day Sale की कल से होगी शुरुआत, मिलेगी स्मार्ट टीवी पर शानदार छूट

फ्लिपकार्ट पर 16 दिसंबर से Flipkart Big Saving Day Sale की शुरुआत होने वाली है। यह सेल 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलने वाली है। इस सेल में कई कंपनियों के स्मार्ट टीवी पर शानदार छूट मिलेगी।

Blaupunkt के बयान के मुताबिक फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डे सेल में ग्राहकों को Blaupunkt के 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के टीवी की खरीद पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं मात्र 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर स्मार्ट टीवी को खरीदा जा सकता है।

स्मार्ट टीवी पर 30 फीसदी तक के डिस्काउंट की घोषणा की गई है। इन मॉडल पर मिलेगा डिस्काउंट फ्लिपकार्ट की इस सेल में जर्मन-रूटेड कंपनी Blaupunkt स्मार्ट टीवी के 55 इंच वेरियंट को 40,999 रुपये, 50 इंच वेरियंट को 35,999 रुपये और 65 इंच वेरियंट को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

स्मार्ट टीवी के साथ 60 वॉट स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, गूगल टीवी में 360 डिग्री सराउंड साउंड का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल के लिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप वॉयस कमांड देकर अपने टीवी को स्विच ऑन-ऑफ और ऑपरेट कर सकते हैं।

Check Also

टाटा संस की चेयरमैनशिप पर घमासान के बीच नया विवाद, 5,000 करोड़ के ट्रस्ट ने कानूनी खर्च से बनाई दूरी

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को लेकर चल रहे ...