Tuesday , November 3 2026
Breaking News

उन्नाव स्थित नवाबगंज पक्षी विहार और लखनऊ चिड़ियाघर में 4.71 करोड़ से सुविधाओं का विकास किया जायेगा

ईको टूरिज्म विकास बोर्ड राज्य के दो प्रमुख इको-टूरिज्म स्थलों – नवाबगंज स्थित पक्षी विहार और लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) को नई सुविधाओं से सुसज्जित करेगा। इसके लिए 4.71 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है जिसमें 2.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ईको टूरिज्म स्थलों पर पर्यटक सुविधाओं का विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पक्षी विहार में फूड स्टॉल, एक नया स्वागत कक्ष और प्रतीक्षा क्षेत्र, पौधारोपण और आगंतुकों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करने हेतु ऑगमेंटेड रियलिटी (।त्) और वर्चुअल रियलिटी (टत्) डोम की स्थापना सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए 2.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। इसमें 1.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

जयवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में भी व्यापक सुधार किए जाएंगे, जिनमें बच्चों के लिए नए झूले और सवारी, बेहतर शौचालय सुविधाएं, और उन्नत पेयजल प्रबंधन शामिल हैं। इन सुधारों के लिए 1.91 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें एक करोड़ जारी किए जा चुके हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन स्थलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नवाबगंज स्थित पक्षी विहार और लखनऊ चिड़ियाघर दशकों से प्रमुख इको-टूरिज्म स्थल रहे हैं। अब समय आ गया है कि इन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए ताकि बच्चे और अन्य आगंतुक इनका और अधिक आनंद उठा सकें। ये सुधार इन स्थानों की आकर्षण क्षमता को बढ़ाएंगे और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।

सिंह ने बताया कि यह पहल राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और निवासियों एवं पर्यटकों के लिए बेहतर मनोरंजन स्थलों का निर्माण करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। यह विकास कार्य जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आगंतुकों को अधिक आरामदायक और सुखद अनुभव मिल सकेगा।

Check Also

दिवाली पर अयोध्या जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें: होटल का किराया, यात्रा का खर्च और रामलला के दर्शन की पूरी तैयारी

दिवाली के मौके पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *