Wednesday , November 4 2026
Breaking News

कांग्रेस ने जारी की अपनी चौथी लिस्ट, उत्तर प्रदेश से 9उम्मीदवारों का किया ऐलान, वाराणसी से अजय राय लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने आज अपनी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमे उत्तर प्रदेश से नौ उम्मीदवारों के नाम है,वाराणसी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय,देवरिया से राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह,बाराबंकी से तनुज पुनिया,अमरोहा से संसद सदस्य दानिश अली,फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार,बासगंव से सदल प्रसाद,झांसी से प्रदीप जैन आदित्य,कानपूर से आलोक मिश्रा और सहारनपुर से इमरान मसूद को अपना उम्मीदवार बनाया है

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन के तहत सीटो का बटवारा हुआ, यूपी की 80 लोकसभा सीट में से समाजवादी पार्टी 63 सीटो पर चुनाव लड रही है, तो वही कांग्रेस 17 सीटो पर चुनाव लड़ रही हैं, कांग्रेस ने अपने आज नौ उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, इससे पहले कांग्रेस ने देश भर में 82 प्रत्यासियों के नाम का ऐलान किया था लेकिन उत्तर प्रदेश के एक भी सीट पर किसी भी उम्मीदवार का नाम नही था, लेकिन पहली बार कांग्रेस की इस लिस्ट में यूपी के नौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है

वाराणसी से प्रत्यासी बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझ जैसे एक कांग्रेस कार्यकर्ता पर अटूट विश्वास दिखाते हुए एक बार फिर वाराणसी लोकसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया है ।
” लड़ेंगे और लड़कर जीतेंगे
हर हर महादेव “

और ये भी पढ़े:https://www.satyamorcha.com/exam-results-can-be-declared-in-record-time-up-board-completed-evaluation-of-total-23857119-answer-sheets-by-saturday/

Check Also

अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा: रामलीला मैदान से साधा निशाना, जमीन और जनहित के मुद्दों पर उठाए सवाल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *