Saturday , July 25 2026

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, दिल्ली सर्राफा बाजार में निवेशकों को झटका

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में मुनाफावसूली और कमजोर खरीदारी के चलते 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये टूटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के दाम 5,000 रुपये गिरकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ऊंचे स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली और स्थानीय बाजार में सुस्त मांग के कारण कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना। इससे लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी में भी तेज बिकवाली देखने को मिली।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुख घरेलू बाजार से अलग रहा। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना करीब 4,063.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी में करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ कीमत 58.59 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़े संकेत आने वाले दिनों में सोने-चांदी की चाल तय करेंगे। यदि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो दोनों धातुओं में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

Check Also

बिजनेस अपडेट: R&D पर बढ़े निवेश से टेस्ला का मुनाफा कम, भारत बनेगा लीप इंजन पुर्जों का नया मैन्युफैक्चरिंग हब

वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *