Saturday , September 19 2026

भूमि पेडनेकर की पीएम मोदी पर प्रतिक्रिया बनी विवाद की वजह, यूजर्स बोले- ‘आप सोचना बंद कर दें’

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। अभिनेत्री ने युवाओं से शालीन भाषा का इस्तेमाल करने की अपील की थी, लेकिन उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

भूमि पेडनेकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति, खासकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि असहमति जताने का अधिकार सभी को है, लेकिन उसकी अभिव्यक्ति सभ्य और सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए।

अभिनेत्री ने वीडियो में कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार हमें मर्यादित भाषा और सम्मानजनक संवाद की सीख देते हैं। उनका मानना है कि सकारात्मक और संयमित संवाद से ही समाज में सार्थक बदलाव लाया जा सकता है।

हालांकि, भूमि के इस बयान के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना की। कुछ लोगों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और अन्य मुद्दों पर भी सवाल उठाए, जबकि कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनकी प्रतिक्रिया पर असहमति जताई। कुछ ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि उन्हें दूसरे पक्ष के मुद्दों पर भी खुलकर बोलना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह बेलवाडी मल्लम्मा की भूमिका निभा रही हैं, जबकि अभिनेता ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे।

Check Also

इन्फ्लुएंसर चंदन राठौड़ का एक्सीडेंट में निधन, आखिरी वीडियो में कही थी जिंदगी की अनिश्चितता की बात

सोशल मीडिया पर ‘गुज्जू लव गुरु’ के नाम से मशहूर गुजराती इन्फ्लुएंसर चंदन राठौड़ का ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *