Wednesday , November 4 2026
Breaking News

आतिशी बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिया धन्यवाद

सबसे पहले मैं अरविंद केजरीवाल का मुझ पर भरोसा करने और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। आज मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है लेकिन मेरे और हम सबके लिए ये बहुत भावुक पल है जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल दी, दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दी, दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी… अच्छा इलाज दिया… आज जब वो मुख्यमंत्री नहीं हैं तो हम सबके लिए ये भावुक पल है। आज वे मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए… लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं… अरविंद केजरीवाल ने इस देश की राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल कायम करते हुए इस्तीफा दिया… अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है… मैं आपको आश्वासन दे रही हूं कि अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं, अब दिल्ली में सीवर ठीक होंगे, पानी की समस्याएं ठीक होंगी, सड़कें ठीक होंगी। मैं दिल्ली वालों को यह आश्वासन देना चाहती हूं अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर हैं, अब भाजपा का कोई भी षड्यंत्र हम सफल नहीं होने देंगे…

Check Also

दिवाली पर अयोध्या जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें: होटल का किराया, यात्रा का खर्च और रामलला के दर्शन की पूरी तैयारी

दिवाली के मौके पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *