Saturday , November 7 2026
Breaking News

अगले हफ्ते आखिर कैसा रहेगा शेयर बाजार ? अमेरिकी बाजार के कारण दिखेगा दबाव

 शेयर बाजार में अगले हफ्ते गिरावट जारी रह सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में 0.50% की बढ़ोतरी की गई है।अमेरिका में महंगाई दर अभी भी 7% से अधिक बनी हुई है।

अमेरिकी बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजार इस समय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के बाद बिकवाली की दूसरी लहर का अनुभव कर रहा है। बाजार में बड़ी गिरावट आई है। अगले हफ्ते भी बाजार में गिरावट जारी रह सकती है।

इस सप्ताह वैश्विक कारकों और विदेशी फंडों की कारोबारी गतिविधियों से बाजार की आगे की दिशा तय होगी। स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण संकेत नहीं आना है।

अमेरिकी बाजार इस समय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के बाद बिकवाली की दूसरी लहर का अनुभव कर रहा है।उन्होंने आगे कहा, एफआईआई दिसंबर के एक महत्वपूर्ण हिस्से में शुद्ध विक्रेता थे और इसलिए संस्थागत निवेश एक और महत्वपूर्ण कारक होगा, जो बाजार को प्रभावित कर सकता है।

Check Also

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रफ्तार पड़ी धीमी, अक्तूबर में उत्पादन और नए ऑर्डर की वृद्धि घटी

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि रफ्तार अक्तूबर में कुछ धीमी पड़ गई। उत्पादन और ...