Monday , November 23 2026
Breaking News

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: हनुमानगढ़ी में माथा टेका, रामलला के दरबार में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर आरती उतारी और इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के चरणों में साष्टांग दंडवत कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर आरती उतारी और प्रदेश की खुशहाली व जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

दरअसल, मुख्यमंत्री अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामनगरी पहुंचे थे।
रामलला के चरणों में किया साष्टांग दंडवत
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए और मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर उनके चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आमजन का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दर्शन-पूजन के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Check Also

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, राम-जानकी की नगरी को जोड़ने की पहल; पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक मदद का ऐलान

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच अब ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *