Saturday , November 14 2026

सीएम रेखा गुप्ता ने अग्रसेन अवार्ड्स में की शिरकत, महामंडलेश्वर गीता मनीषी महाराज का लिया आशीर्वाद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड्स 2026 समारोह में शिरकत की। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने महामंडलेश्वर गीता मनीषी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी लोगों के सामाजिक कार्यों और योगदान की सराहना की।

महाराजा अग्रसेन की विरासत को किया याद

यह समारोह महाराजा अग्रसेन की विरासत और उनके सामाजिक आदर्शों को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, महाराजा अग्रसेन की विचारधारा सेवा, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक कल्याण के सिद्धांतों पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों का सम्मान करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन दूसरों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल भी हुए शामिल

अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड्स समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल भी विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित इस वार्षिक समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अग्रवाल समाज के सामाजिक योगदान और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को भी रेखांकित किया गया।

Check Also

अयोध्या: रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे अखिलेश यादव, एलान के बाद कारसेवकों के परिजनों ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे और ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *