Saturday , October 3 2026

गांधी जयंती पर सीएम योगी ने किया बापू का स्मरण, भजन सुने और उनके विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी प्रतिमा के पास बैठकर भजन भी सुने।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी ने देश और दुनिया को स्वदेशी तथा अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

बोले- बापू के विचार आज भी देते हैं मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श, सादगी और विचार आज भी सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने बापू के सत्य और अहिंसा के संदेश को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष के जरिए देश के सैनिकों और किसानों में नई ऊर्जा का संचार किया।

सीएम योगी ने शास्त्री जी के दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

Check Also

मायावती का सपा पर निशाना: बोलीं- वोट पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों का चाहिए, टिकट परिवार और पूंजीपतियों को

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए टिकट ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *