Saturday , October 3 2026

सुनील कुमार ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 87 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में फिलीपींस के कैलम रॉबर्ट्स जॉनस्टन को 9-0 से हराकर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मुकाबला अपने नाम किया।

सुनील ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पहले चरण में 4-0 की बढ़त हासिल की और इसके बाद लगातार अंक जुटाते हुए मुकाबला एकतरफा कर दिया।

एशियन गेम्स में लगातार दूसरा कांस्य

सुनील कुमार ने 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था। इस पदक के साथ वह एशियन गेम्स की ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं।

सेमीफाइनल में सुनील को जापान के ताइजो योशिडा के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में शानदार वापसी की।

पदक जीतने के बाद सुनील ने कहा कि वह खुश हैं, लेकिन पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में हुई अपनी गलतियों को लेकर भी बात की।

निशा दहिया पदक की दौड़ से बाहर

महिलाओं के 68 किग्रा वर्ग में भारत की निशा दहिया को पदक नहीं मिल सका। प्री-क्वार्टर फाइनल में उत्तर कोरिया की सोल गुम पाक से हारने के बाद उन्हें रेपेचेज में मौका मिला, लेकिन दक्षिण कोरिया की पार्क ह्योनयोंग के खिलाफ फॉल से हार के साथ उनका अभियान समाप्त हो गया।

Check Also

एशियन गेम्स 2026: नितेश ने जीता रजत पदक, मानसी कांस्य से चूकीं; पुरुष स्क्वाश टीम ने भी पक्का किया पदक

एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में चुनौती पेश की। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *