Thursday , October 1 2026

Asian Games: पुरुष 1500 मीटर में गुलवीर सिंह ने बढ़ाया देश का मान, सिल्वर पर किया कब्जा

आइची नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत लिया। गुलवीर ने 3:36.72 मिनट का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। जापान के काजुतो इजावा ने 3:36.35 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गुलवीर आखिरी लैप तक बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अंतिम कुछ सेकेंड में जापानी धावक से पीछे रह गए। दोनों के बीच महज 0.37 सेकेंड का अंतर रहा। गुलवीर ने इस स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

भारत के एक अन्य धावक युनूस शाह भी फाइनल में उतरे। वह शुरुआत में तीसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन बाद में पिछड़ गए। उन्होंने 3:43.88 मिनट का समय निकाला और नौवें स्थान पर रहे।

इससे पहले सोमवार को एथलेटिक्स में वित्या रामराज ने महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत को कांस्य पदक दिलाया। वहीं, अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8:21.67 मिनट के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए।

Check Also

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, अंकुश पदक की दौड़ में आगे; उन्नति प्रतियोगिता से बाहर

एशियन गेम्स 2026 में रविवार का दिन भारत के लिए कई अहम मुकाबलों से भरा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *