Friday , October 2 2026

रेखा गुप्ता का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त पर झूठे आरोप लगाकर देश को कर रहे गुमराह

एसआईआर और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष पर देश को गुमराह करने और ऐसे मुद्दे उठाने का आरोप लगाया, जिनका कोई आधार नहीं है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष ऐसी परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जिससे लोगों का ध्यान विकास कार्यों और विपक्ष की कथित नाकामियों से हटकर इन मुद्दों पर चला जाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए जा रहे आरोपों को भी बेबुनियाद बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग के काम पर सवाल उठा रहा है। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग में सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जा रहे हैं।

सीएम योगी ने भी विपक्ष पर साधा निशाना

इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दल अपने राजनीतिक हितों के लिए संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली गतिविधियों का हिस्सा बनते रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है। वहीं, एसआईआर और मतदाता सूची को लेकर विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

मामले में विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और चुनाव आयोग की ओर से दिए गए जवाब के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

Check Also

देहरादून में हैरान करने वाली साजिश: 20 दिन घर में रहकर बनाया भरोसा, फिर साथियों संग दिया वारदात को अंजाम

विजय पार्क में भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की जांच में पुलिस ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *