Tuesday , September 22 2026

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, दिल्ली पुलिस ने ग्राहक बनकर खोली पोल

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर कथित देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। नबी करीम थाना पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा सेंटर से आठ महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 की शाम करीब सात बजे उन्हें पहाड़गंज के मल्टी डंडा इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

नकली ग्राहक बनाकर भेजा पुलिसकर्मी

पुलिस ने कार्रवाई से पहले एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा। वहां कथित अवैध गतिविधि की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने दूसरी और तीसरी मंजिल पर स्थित ‘लुक लाइफ स्पा’ में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा मालिक विवेक कुमार, मैनेजर दशरथ मंडल और दो अन्य आरोपियों अमन व गुड्डू कर्मकार को गिरफ्तार किया।

आठ महिलाओं को कराया गया रेस्क्यू

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से आठ महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। इनमें कोलकाता, नेपाल, पहाड़गंज, नोएडा, पंजाब और ओखला फेज-II की महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित रैकेट कितने समय से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आईपीटी एक्ट के तहत केस दर्ज

इस मामले में नबी करीम थाने में 21 सितंबर 2026 को आईपीटी एक्ट की धारा 3/4/5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Check Also

दिल्ली की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन: आडवाणी से लेकर केजरीवाल-सिसोदिया तक को SIR नोटिस

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *