Wednesday , September 16 2026

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, अब अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को साल 2024 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेता को बधाई दी।

22 सितंबर को मिलेगा सम्मान

अनंत नाग को यह सम्मान 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में किया जाएगा। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश के बाद भारत सरकार ने अनंत नाग के नाम की घोषणा की है।

कन्नड़ सिनेमा में अहम योगदान

अनंत नाग ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। खास तौर पर कन्नड़ सिनेमा में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कन्नड़ के अलावा हिंदी, मराठी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेता अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। पीएम ने कहा कि अनंत नाग ने कई दशकों तक अपने अभिनय और अलग-अलग किरदारों के जरिए भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने अभिनेता के अभिनय में किरदारों की गहराई और सच्चाई की भी सराहना की।

पद्मभूषण से भी हो चुके हैं सम्मानित

अनंत नाग को इससे पहले वर्ष 2025 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। अब दादासाहेब फाल्के पुरस्कार उनके लंबे सिनेमाई सफर और भारतीय फिल्म जगत में योगदान के लिए एक और महत्वपूर्ण सम्मान के रूप में जुड़ गया है।

Check Also

वेम्बली स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ का जलवा, टेलर स्विफ्ट का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ लगातार ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहे ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *