Wednesday , September 9 2026

उत्तराखंड के युवाओं को बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का आगाज, मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया है। योजना के तहत राज्य के युवाओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इन परीक्षाओं की मिलेगी तैयारी

योजना का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों और शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके तहत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) की सिविल सेवा परीक्षाओं के साथ रक्षा सेवा, बैंकिंग, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

इसके अलावा सामान्य प्रवेश परीक्षा, प्रबंधन अभिरुचि परीक्षा, इंजीनियरिंग में स्नातक अभिरुचि परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा एवं पात्रता परीक्षाओं के लिए भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा।

दूरदराज के युवाओं को होगा फायदा

सरकार के मुताबिक, योजना का सबसे अधिक लाभ प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा। अब उन्हें गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विद्यार्थी घर बैठे विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

आर्थिक परेशानी नहीं बनेगी बाधा

योजना का उद्देश्य आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित रहने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इसके जरिए युवाओं को बेहतर तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा दी जाएगी।

Check Also

कुमारी सैलजा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश: भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मजबूती से करें विरोध

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने प्रदेश ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *