Saturday , September 5 2026

पुलिस को देखते ही डंपर से मचाया आतंक, CO की गाड़ी को बनाया निशाना; चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अवैध खनन सामग्री लेकर जा रहे डंपर चालक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर उसे रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि चालक ने क्षेत्राधिकारी इगलास की गाड़ी पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया और चार लोगों को हिरासत में लिया है।

डंपर से सड़क पर गिर रहा था मलबा

मामला कोतवाली इगलास क्षेत्र के कस्बा बेसवा का है। बुधवार दोपहर क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक ईंट भट्ठे से खनन सामग्री लेकर जा रहा डंपर दिखाई दिया। डंपर से रास्ते में लगातार मलबा सड़क पर गिर रहा था।

पुलिस को पीछे देख बढ़ाई रफ्तार

सीओ ने डंपर को रोकने के लिए अपनी गाड़ी उसके पीछे लगा दी। पुलिस की गाड़ी को पीछे आता देखकर डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि चालक ने सीओ की गाड़ी पर डंपर चढ़ाने का प्रयास भी किया।

इस दौरान सीओ और उनके सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस टीम ने डंपर का पीछा किया और उसे रोककर कब्जे में ले लिया।

चार लोग हिरासत में

पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध खनन और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Check Also

जिस बेटी को नाजों से पाला, उसी की हत्या: प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सांसें थमने तक दबाया गला

आगरा में दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध को लेकर नाराज एक पिता पर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *