Saturday , September 5 2026

‘पॉवर स्टार’ पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाइयों की बौछार, चिरंजीवी से अल्लू अर्जुन तक ने किया विश

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण आज यानी 2 सितंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में किया विश

पवन कल्याण के भतीजे और अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ‘पुष्पा’ स्टार ने पवन कल्याण को ‘पॉवर स्टार’ कहकर संबोधित करते हुए उनके लिए खास बर्थडे मैसेज शेयर किया। उन्होंने पवन के प्रति अपना प्यार और शुभकामनाएं जाहिर कीं।

चिरंजीवी ने छोटे भाई की जमकर तारीफ की

पवन कल्याण के बड़े भाई और अभिनेता चिरंजीवी ने भी उनके जन्मदिन पर खास संदेश साझा किया। उन्होंने पवन के सिनेमा से राजनीति तक के सफर को याद करते हुए उनकी उपलब्धियों की तारीफ की।

चिरंजीवी ने कहा कि पवन ने हर जिम्मेदारी को जुनून और दृढ़ता के साथ निभाया है। उन्होंने डिप्टी सीएम के तौर पर पवन कल्याण के काम की भी सराहना की। गांवों के विकास, आदिवासी कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों का भी जिक्र किया।

बुची बाबू सना ने भी दी शुभकामनाएं

‘पेद्दी’ के निर्देशक बुची बाबू सना ने भी पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पवन के अब तक के सफर और उनकी हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि वह लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

बुची बाबू सना ने पवन कल्याण के अच्छे स्वास्थ्य, मजबूती और आगे भी सफलता की कामना की।

‘ओजी’ के निर्देशक सुजीत ने किया खास ट्रिब्यूट

पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘ओजी’ के निर्देशक सुजीत ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पवन के लिए खास अंदाज में अपना पर्सनल बर्थडे ट्रिब्यूट शेयर किया।

Check Also

थिएटर में हनुमान अंश देखने पहुंचे मुस्लिम शख्स ने जीता दिल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *