Saturday , August 29 2026

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिर साथ, रणबाली की रिलीज डेट पर आया नया अपडेट

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के मेकर्स ने इसकी ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज डेट का आधिकारिक एलान कर दिया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और दमदार कहानी पर आधारित यह बिग बजट फिल्म अब 16 अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक बेहद इंटेंस और रॉ अवतार में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की, जिसमें आग और धुएं के बीच विजय का खतरनाक लुक दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि ‘रणबाली’ अच्छाई और बुराई की लड़ाई की एक भव्य ऐतिहासिक कहानी पेश करेगी। यही वजह है कि मेकर्स ने फिल्म को दशहरे के आसपास रिलीज करने का फैसला किया है।

फिल्म का निर्देशन राहुल संकृत्यायन ने किया है। इसमें विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में इंटरनेशनल अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज होने वाली ‘रणबाली’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाल मचाती है।

Check Also

यश का धमाकेदार कमबैक! ‘टॉक्सिक’ की बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही बना डाले कमाई के रिकॉर्ड

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *