Saturday , August 29 2026

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा देहरादून, टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। त्रयोदशी के पावन अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शोभायात्रा में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

शोभायात्रा का शुभारंभ सहारनपुर रोड स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर की ओर रवाना हुई।

यात्रा में श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, श्री तपेश्वर महादेव, श्री देवेश्वर महादेव और ब्रह्मलीन महंत माया गिरि महाराज के डोले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया और पूरा माहौल शिवभक्ति में रंगा नजर आया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए। यात्रा मार्ग पर पुलिस प्रशासन के साथ सेवादार भी तैनात रहे, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, स्वास्थ्य और आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, डॉक्टरों और नर्सों की टीम के साथ फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की गई।

शोभायात्रा के समापन के बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सफाई टीमें भी तैनात की गईं।

टपकेश्वर महादेव की इस भव्य शोभायात्रा ने एक बार फिर देहरादून में आस्था, श्रद्धा और शिवभक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

Check Also

दिल्ली में फिर महंगी हुई सीएनजी, आज से देना होगा ज्यादा पैसा; जानें नए दाम और पूरी जानकारी

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *