Tuesday , November 3 2026
Breaking News

दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बड़ा ऐलान, महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए 2500 रुपये की मदद

दिल्ली की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा सामने आया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को स्वीकृति पत्र सौंपकर योजना के क्रियान्वयन की शुरुआत कर दी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और 1 सितंबर से पहली राशि खातों में पहुंचने की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई है।

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पहले चरण की महिलाओं को लाभार्थी पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 अगस्त से शुरू हुए पंजीकरण के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया है और स्वीकृति प्रक्रिया पूरी होने के साथ पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू होगा।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, योजना के लिए 9 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि लाखों आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं। अब प्रशासन पात्रता और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर अन्य योग्य महिलाओं को भी योजना से जोड़ने की तैयारी में है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया गया था। अब लाभार्थी पत्रों के वितरण और डीबीटी प्रक्रिया शुरू होने के साथ यह योजना जमीन पर उतरती दिखाई दे रही है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।

Check Also

महारैली के लिए दिल्ली पहुंचे लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी: होटल में चेक-इन बंद, रात बिताने के लिए सड़कों पर भटके लोग

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने पहुंचे लोगों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *