Wednesday , August 26 2026

फिर खुली CTET आवेदन विंडो: परीक्षा स्थगित होने के बाद बड़ा बदलाव, जानें दोबारा फॉर्म भरना होगा या नहीं

सीबीएसई ने सीटेट 2026 परीक्षा स्थगित कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे। अब पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो एक बार फिर खोल दी गई है।

दरअसल, सीबीएसई ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को ध्यान में रखते हुए लिया है। इसमें पात्र शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी की योग्यता हासिल करने का उचित अवसर देने पर जोर दिया गया था। इसी वजह से सीटेट के 22वें संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है।

उम्मीदवार अब 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। यह मौका सिर्फ उन पात्र उम्मीदवारों के लिए है, जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

सीटेट की परीक्षा स्थगित होने के बाद अब उम्मीदवार नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई के अनुसार, दोबारा आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटेट 2026 की नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र और नए परीक्षा कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Check Also

संस्कृत शिक्षा परिषद ने जारी किया परिणाम: एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में 462 छात्र पास

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर का ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *