Saturday , October 10 2026

तेंदुए के हमले से महिला की मौत: खेत में काम कर रहे दंपती पर टूटा कहर, इलाके में डर

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के गांव बहापुर बलिया में धान के खेत में घास निकाल रही 45 वर्षीय मिथलेश देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पास में मौजूद पति और ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले तेंदुआ महिला को घसीटकर ले गया। बाद में महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि ठाकुरद्वारा और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाल के दिनों में कई लोगों पर हमले हो चुके हैं और महिलाओं की मौत की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

वन विभाग ने इलाके में निगरानी और रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक कई तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है, लेकिन खेतों और गांवों के आसपास लगातार हो रही उनकी आवाजाही से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि अब खेतों में अकेले जाना भी खतरे से खाली नहीं है। लगातार हो रहे हमलों के बाद वन विभाग के सामने तेंदुओं को पकड़कर इलाके में सुरक्षा बहाल करना बड़ी चुनौती बन गया है।

Check Also

पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला: पीछे से खींचकर गिराया, फिर बेरहमी से पीटा; जांच में जुटी पुलिस

राजधानी दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *