Friday , October 9 2026

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों में आठ गुना उछाल, छह राज्यों में वायरस का बढ़ता खतरा

देश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक 1,777 H1N1 मरीज मिल चुके हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब आठ गुना अधिक हैं।

दिल्ली में 20 अगस्त को एक ही दिन में 114 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, उत्तर प्रदेश में 337, हरियाणा में 119 और पंजाब में 93 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के मुंबई में भी मामलों में तेजी देखी गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। ICMR के अनुसार, फिलहाल देश में H1N1 का कोई नया स्ट्रेन सामने नहीं आया है और मौजूदा वायरस की लगातार निगरानी की जा रही है।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की है। राज्यों को निगरानी बढ़ाने और गंभीर मरीजों की समय पर पहचान व इलाज सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग सतर्क रहें, लेकिन घबराएं नहीं। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और गंभीर स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और अन्य हाई-रिस्क लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Check Also

पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला: पीछे से खींचकर गिराया, फिर बेरहमी से पीटा; जांच में जुटी पुलिस

राजधानी दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *