Monday , October 12 2026

समुद्री डाकुओं के कब्जे में हथियारों से भरा जहाज: सोमालिया तट पर हाईजैक, छह भारतीयों समेत 10 क्रू मेंबर बंधक

सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री डाकुओं ने कैमरून के झंडे वाले कार्गो जहाज एम/वी लुटुफ को हाईजैक कर लिया। जहाज पर तुर्किये के हथियारों के साथ संचार और सैटेलाइट उपकरण लदे थे। जहाज के 10 सदस्यीय चालक दल में छह भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

सोमाली अधिकारी के अनुसार, आठ हथियारबंद समुद्री डाकुओं ने जहाज को कब्जे में लिया और उसे नुगाल तट की ओर ले गए। एम/वी लुटुफ को पुंटलैंड के ईयल जिले में मारेया से करीब साढ़े तीन नॉटिकल मील दूर हाईजैक किया गया था।

जहाज पर छह भारतीयों के अलावा तुर्किये और जॉर्जिया का एक-एक नागरिक तथा दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड सवार थे। बताया गया कि जहाज पर लदा सामान मोगादिशु स्थित तुर्किये के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए भेजा जा रहा था।

घटना के बाद तुर्किये के स्वामित्व वाले दो जहाज हाईजैक किए गए पोत के पास पहुंचे, जबकि हेलिकॉप्टर और ड्रोन से इलाके की निगरानी की गई। बाद में तट के पास हुए एक हवाई हमले में चार लोगों की मौत और दो के घायल होने की सूचना है। हालांकि, हमले को किसने अंजाम दिया और मारे गए लोगों का हाईजैकिंग से सीधा संबंध था या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल एम/वी लुटुफ, उस पर सवार चालक दल और हथियारों व अन्य सामान की मौजूदा स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। छह भारतीय नागरिकों समेत पूरे क्रू की सुरक्षा को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Check Also

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, 100 सीटों पर उम्मीदवार तय करने का दावा; आकाश आनंद को लेकर बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी तैयारियां ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *