Tuesday , October 6 2026

UP Rain Alert: 28 जिलों में भारी बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा

उत्तर प्रदेश में कई दिनों की उमस के बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। आगरा में सबसे अधिक 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ललितपुर में 60, एटा में 57, बलिया में 36.4, आजमगढ़ में 28.8 और गोरखपुर में 26.3 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

17 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की सक्रियता का असर 17 अगस्त तक देखने को मिलेगा। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। व्यापक बारिश के चलते अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार को प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा और ललितपुर शामिल हैं।

55 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 55 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इनमें लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बागपत, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी समेत कई जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

लखनऊ में भी बारिश के आसार

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को उमस भरी गर्मी रही, हालांकि शाम के समय बादलों की आवाजाही बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लखनऊ में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। बारिश के प्रभाव से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

Check Also

एडिशनल डीसीपी चार्ज पर सरकार का यू-टर्न, महिला पत्रकार मामले के बीच विवेक भगत को राहत नहीं

उत्तराखंड कांग्रेस में जनसंवाद यात्रा को लेकर उठे सवालों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *