Thursday , August 13 2026

Afghanistan vs Ireland: अफगानिस्तान का धमाका, दो बल्लेबाजों ने जड़े शतक; 231 रन की रिकॉर्ड साझेदारी

अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 343 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान के शतकों की बदौलत अफगानिस्तान ने अपना वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

अटल और जादरान ने रचा इतिहास

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रहमानुल्लाह गुरबाज महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने पारी को संभाला और आयरलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 231 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह अफगानिस्तान की ओर से वनडे में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।

दोनों बल्लेबाजों ने जड़े शतक

इब्राहिम जादरान ने 107 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सेदिकुल्लाह अटल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। अटल ने अपनी पारी में 17 चौके और चार छक्के लगाए, जबकि जादरान के बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला।

दोनों की शतकीय पारियों ने अफगानिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह अफगानिस्तान के वनडे इतिहास में एक ही मैच में दो बल्लेबाजों के शतक लगाने का केवल चौथा मौका है।

343 रन के साथ अपना रिकॉर्ड तोड़ा

अफगानिस्तान ने 343/9 का स्कोर बनाकर अपना पिछला सर्वोच्च वनडे स्कोर भी पीछे छोड़ दिया। टीम ने इससे पहले 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 339/6 रन बनाए थे।

अटल और जादरान के आउट होने के बाद अफगानिस्तान की रन गति कुछ धीमी हुई और आखिरी दो ओवरों में टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बावजूद अफगानिस्तान 343 रन तक पहुंचने में सफल रहा। आयरलैंड की ओर से बायरन मैकडोनो ने तीन विकेट लिए।

Check Also

Bengal Politics: ऋतब्रत बनर्जी ने दर्ज कराई शिकायत, बांग्लादेशी नंबरों से मौत की धमकी मिलने का आरोप

अर्जेंटीना और इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *