सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर शनिवार, 8 अगस्त को बंगलूरू में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया जाएगा। मेकर्स के मुताबिक, ट्रेलर शाम 7:01 बजे जारी होगा।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक गीतू मोहनदास भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है।
बंगलूरू पहुंचीं कियारा, हुमा और तारा
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया बंगलूरू पहुंच चुकी हैं। फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी उनके साथ नजर आईं।
कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपना लुक साझा करते हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मिलने की जानकारी दी। वह सफेद रंग की ड्रेस में नजर आईं।
डॉ. शिवराजकुमार भी होंगे शामिल
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता डॉ. शिवराजकुमार भी शामिल होंगे। केवीएन प्रोडक्शंस की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की गई है।
26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
‘टॉक्सिक’ इसी महीने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है और इसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अब सभी की नजरें शाम 7:01 बजे रिलीज होने वाले ट्रेलर पर टिकी हैं।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi