Friday , September 18 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT ने जांच की रफ्तार बढ़ाई, 200 लोगों से होगी पूछताछ

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच अब तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले से जुड़े करीब 200 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए हैं। जांच टीम पूरे मामले के दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की गहन पड़ताल कर रही है।

SIT की निगरानी डीआईजी सोमेन बर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नोटिस पाने वालों में चढ़ावे की गिनती, सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई लोग शामिल हैं। सभी से चरणबद्ध तरीके से पूछताछ की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को नई SIT गठित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद शासन ने आईजी लखनऊ रेंज किरण एस. की अध्यक्षता में नई जांच टीम बनाई। टीम में वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए एक फोरेंसिक ऑडिट विशेषज्ञ (चार्टर्ड अकाउंटेंट) को भी शामिल किया गया है।

जांच के दायरे में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारी भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व पदाधिकारी चंपत राय और अनिल मिश्रा को भी दोबारा नोटिस भेजे गए हैं। दोनों से किसी भी समय पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसियां चढ़ावे से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर मामले की हर कड़ी को खंगाल रही हैं।

Check Also

हत्याकांड के बाद सुब्रत की जल्दबाजी पर उठे सवाल, चौथे दिन संभाला कारोबार; पोस्ट-रील्स भी गायब

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच अब पारिवारिक विवाद के साथ ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *