Friday , July 31 2026

भारत की सतर्क सेना ने नाकाम की पाकिस्तान की साजिश, सैन्य क्षेत्र के पास उड़ रहा ड्रोन मार गिराया

जम्मू के खौड सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्रोन महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ देखा गया, जिसके बाद सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निष्क्रिय कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, ड्रोन भारतीय सीमा क्षेत्र में निगरानी की कोशिश कर रहा था। खतरे को भांपते हुए सुरक्षाबलों ने उसे निशाना बनाया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। अब यूएवी की तकनीकी और फोरेंसिक जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि ड्रोन में किस प्रकार के उपकरण लगे थे, उसका संचालन कहां से किया जा रहा था और क्या उसके जरिए किसी संवेदनशील सैन्य जानकारी को जुटाने का प्रयास किया गया था।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और ड्रोन की बरामद सामग्री के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बड़ा अपडेट, डीवी और पीएसटी के लिए 76 हजार से अधिक उम्मीदवार चयनित

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *