Friday , September 18 2026

ट्रेटर्स 2 के लिए स्टार कास्ट तैयार, रिया चक्रवर्ती और मल्लिका शेरावत समेत कई सितारे जुड़ेंगे

प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन 13 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने नए सीजन के प्रतिभागियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें टीवी, बॉलीवुड, सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। इस बार भी शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे।

‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन सिंह, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का और तान्या पुरी समेत कई चर्चित सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे।

प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतियोगियों का परिचय देते हुए लिखा, “खिलाड़ियों से मिलिए, लेकिन उन पर भरोसा अपने रिस्क पर ही कीजिए।” शो का नया सीजन 13 अगस्त से हर गुरुवार को स्ट्रीम किया जाएगा।

‘द ट्रेटर्स’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय रियलिटी शो फॉर्मेट का भारतीय संस्करण है, जिसमें रणनीति, विश्वास, धोखा और माइंड गेम्स का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। पहले सीजन को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अब दूसरे सीजन में और बड़े ट्विस्ट, कड़ी प्रतिस्पर्धा और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।

प्राइम वीडियो इंडिया ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक ने कहा कि पहले सीजन ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने विश्वास जताया कि नया सीजन पहले से अधिक रोमांचक होगा और नए प्रतिभागियों के साथ दर्शकों को हर एपिसोड में नया सरप्राइज देखने को मिलेगा।

Check Also

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, अब अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को साल 2024 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *